ब्यूरो रिपोर्ट- फ़ैमी अब्बास
अंबेडकरनगर किछौछा।शनिवार देर शाम दरगाह शरीफ में स्थित हज़रत सैयद मख़दूम अशरफ़ की पाक मज़ार पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय (लखनऊ खंडपीठ) के न्यायाधीश इरशाद अली ने अकीदत के साथ हाज़िरी लगाई। उन्होंने फूल व चादर पेश कर दरगाह में ज़ियारत की और मुल्क की तरक्की, अमन-चैन तथा आपसी भाईचारे के लिए खास दुआ मांगी।
इस अवसर पर दरगाह खानवाद-ए-अशरफ़िया से जुड़े सैयद फ़ैज़ान अशरफ़ (चाँद मियां) ने न्यायाधीश का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया और उन्हें दरगाह की ऐतिहासिक विरासत, परंपराओं व आध्यात्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ज़ियारत के दौरान पूरा माहौल रूहानी एहसास और सुकून से सराबोर नजर आया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। क्षेत्राधिकारी नीतीश कुमार तिवारी के नेतृत्व में बसखारी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे सहित भारी पुलिस बल दरगाह परिसर में तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इस ज़ियारत को स्थानीय लोगों ने आपसी सौहार्द और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बताया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours