ब्यूरो रिपोर्ट-फैमी अब्बास
अंबेडकरनगर। आगामी अंबेडकर जयंती के मद्देनज़र थाना बसखारी में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडे ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, शांति समिति के सदस्य एवं उप निरीक्षक कमलेश यादव भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
इस दौरान उप निरीक्षक कमलेश यादव ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने विचार रखते हुए लोगों से सहयोग की अपील की। बैठक में जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था एवं ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। वहीं उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया और शांतिपूर्ण ढंग से अंबेडकर जयंती मनाने का संकल्प लिया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours