लखनऊ, योगी सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत महिलाओं व बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से अभियान की शुरुआत की गई मिशन शक्ति के बारे में इन्सपिरेशन एकेडमी कंसल्टेंट की प्रेरणा त्रिपाठी जन-जन को बतायेंगी। प्रेरणा ने बताया कि मिशन शक्ति के बारे जन-जन को बताने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अधिकृति किया है। प्रेरणा ने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को जागरूक करना है। उन्हें स्वावलंबी बनाना है। इसके अलावा महिलाओं के प्रति हिंसा करने वाले लोगों की पहचान उजागर करना, महिलाओं को राज्य में सुरक्षित महसूस कराना है। मिशन के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए शासन स्तर से कई अभियान और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

मिशन शक्ति की खास बातें

- महिलाओं और बच्चियों से सम्बंधित जो भी केस कोर्ट में जाएंगे उन्हें फास्ट ट्रैक भेजकर सुनवाई जल्दी पूरी करवाना।

- रेप केस को सबसे पहले प्राथमिकता देकर दोषियों को कड़ी सजा दिलवाना।

- अभियान से सभी विभागों को एक साथ जोड़ना ताकि महिलाओं को कोई परेशानी न हो।

- यूपी में 24 विभाग चुने गए है, जो सरकारी या स्थानीय या अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के लिए काम कर रहे हैं।

- महिलाओं के साथ अपराध करने वाले व्यक्ति का दोष कोर्ट में सिद्ध होने के बाद सभी चौराहों पर उसकी तस्वीरें लगाना और पहचान उजागर करना।

- मनचलों और शोहदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके उन्हें पकड़ना और जेल भेजना।

- सभी पुलिस थानों में महिलाओं के लिए एक अलग हेल्पडेस्क, जहां महिला अधिकारी और सिपाही भी महिला होना।

त्रिपाठी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के मुख्य बाजार, चौराहे, गांव, मुहल्ले, विद्यालयों आदि में बालिकाओं व महिलाओं आदि को उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए जागरूक कार्यक्रम आयोजित करूंगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours