ब्यूरो रिपोर्ट- फैमी अब्बास
टाण्डा, अम्बेडकर नगर। टाण्डा सम्हरिया चौराहा स्थित औझीपुर निवासी शाहिद के नये प्रतिष्ठान हंगामा फ़ैमिली ढाबा का विधिवत उद्घाटन समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मुसाब अज़ीम ने फीता काटकर ढाबे का शुभारंभ किया तथा शाहिद भाई को नये व्यवसाय के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस दौरान मुसाब अज़ीम ने कहा कि क्षेत्र में नये व्यवसायों की शुरुआत से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है, बल्कि युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर भी सृजित होते हैं। उन्होंने उद्यमशीलता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
क्षेत्र में सामाजिक कार्यों, युवाओं की आवाज़ उठाने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने वाले मुसाब अज़ीम को स्थानीय लोगों ने एक जमीनी और सहज जननेता बताया। वे लगातार क्षेत्रीय विकास, व्यापार प्रोत्साहन और सामाजिक समरसता के लिए प्रयासरत रहते हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी वर्ग एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। हंगामा फ़ैमिली ढाबा के संचालन से क्षेत्रवासियों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं बेहतर सेवा उपलब्ध होगी। उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने ढाबे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours