ब्यूरो रिपोर्ट-फैमी अब्बास
अम्बेडकरनगर। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के तहत बसखारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बसखारी पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया ई-रिक्शा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितीश तिवारी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बसखारी सुनील कुमार पांडेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 01 फरवरी 2026 को उपनिरीक्षक मयंक सिंह व पुलिस टीम द्वारा थाना बसखारी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 27/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त रामअवध चौहान पुत्र सीताराम चौहान एवं अच्छाराम यादव उर्फ काशी यादव पुत्र कन्हैयालाल यादव, निवासीगण ग्राम सकरावल पश्चिम कश्मीरिया, थाना टाण्डा को टाण्डा-आजमगढ़ रोड स्थित मोतीगरपुर मोड़ के पास से समय करीब 01:59 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा UP45 BT 5830 बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार उक्त ई-रिक्शा जलालपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से चोरी हुआ था, जिसके संबंध में थाना बसखारी में मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध पूर्व से भी चोरी, आबकारी, एनडीपीएस व अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने अभियुक्तों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विवेचना प्रचलित है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours