अम्बेडकर नगर।

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आयोग के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय निशिकांत राय के आदेशानुसार एवं उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष जीवन कुमार झा की संस्तुति पर वरिष्ठ, निर्भीक एवं जनहितैषी पत्रकार राम सरोज को जनपद अम्बेडकर नगर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राम सरोज, स्वर्गीय लौटू राम के पुत्र हैं और ग्राम चकमण्डप, पोस्ट बसहिया गंगा सागर, थाना आलापुर के निवासी हैं। श्री सरोज को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके निष्पक्ष लेखन, साहसिक तेवर और सामाजिक सरोकारों के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में सदैव सत्य, ईमानदारी और समाज के दबे-कुचले वर्ग की आवाज़ को प्राथमिकता दी है।

आयोग के पदाधिकारियों का कहना है कि राम सरोज जैसे अनुभवी और कर्मठ पत्रकार का संगठन से जुड़ना न केवल अम्बेडकर नगर जनपद बल्कि पूरे प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा देगा। उनकी कार्यशैली में संगठन के प्रति समर्पण और दायित्वबोध स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है।

यह नियुक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष रामचन्द्र नागर द्वारा की गई, जिसे संगठन में विश्वास और उत्तरदायित्व का प्रतीक माना जा रहा है। संगठन नेतृत्व को पूर्ण विश्वास है कि श्री सरोज अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ करेंगे तथा जनपद में पत्रकार हितों को मजबूती प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं पत्रकार साथियों ने राम सरोज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और संगठन के लिए निरंतर सक्रिय रहने की कामना की।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से

राष्ट्रीय अध्यक्ष – निशिकांत राय

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष – सत्यनारायण भट्ट

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – सुरेश कुमार शर्मा

राष्ट्रीय महासचिव – डॉ. प्रो. निशा सिंह

प्रदेश अध्यक्ष (उ.प्र.) – जीवन कुमार झा

प्रदेश महासचिव – प्रियंका अवस्थी

शामिल रहे।


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours