अम्बेडकरनगर (टांडा):

ईरान में जारी जंग के बीच जनपद अम्बेडकरनगर से एक बड़ी मानवीय पहल सामने आई है। टांडा तहसील के अरसावां गांव स्थित जरी के इमामबाड़ा में अंजुमन फ़ैज़-ए-हसैन की ओर से राहत सहायता कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जुमा की नमाज के बाद शुरू हुए इस अभियान में भावुक दृश्य देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने कीमती जेवरात तक उतारकर दान में दे दिए, वहीं पुरुषों और युवाओं ने भी नकद धनराशि व अन्य सामान देकर सहयोग किया। कुछ ही समय में कैंप में अच्छी-खासी नकदी और कीमती सामान एकत्रित हो गया।

आयोजकों के अनुसार, एकत्रित सहायता को एमबीसी के माध्यम से ईरान भेजा जाएगा, ताकि जंग से प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाई जा सके। इस मानवीय अभियान में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

अंजुमन फ़ैज़-ए-हसैन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पहल इंसानियत के नाते की गई है और जरूरत पड़ने पर आगे भी इस तरह के राहत कार्य जारी रखे जाएंगे।

यह अभियान न सिर्फ मदद का जरिया बना, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और इंसानियत की मिसाल भी पेश कर गया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours