आजमगढ़, यूपी

हमेशा विवादों में रहने वाले और कई पार्टियों में रहकर चुनाव की नैया पार लगाने वाले पूर्व सांसद रामाकांत यादव की पत्नी नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हार गई हैं। रमाकांत यादव की पत्नी सत्यभामा यादव माहुल नगर पंचायत से चुनाव मैदान में उतरी थी। उन्हें बीजेपी से टिकट मिला था। सत्यभामा यादव को निर्दलीय उम्मीदवार बदरे आलम ने 254 वोटों से हराया। मालूम हो कि सत्यभामा यादव के बेटे अरुण यादव यहां से बीजेपी के वर्तमान विधायक हैं।
निर्दलीय चुनाव मैदान में कूदे बदरे आलम को शानदार जीत मिली उन्हें यहां 951 वोट मिले। वहीं बीजेपी उम्मीदवार सत्यभामा यादव को 697 वोट मिले। माहुल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल उम्मीदवार 18 चुनाव मैदान में थे। यहां 7,573 मतदाता थे जिसमें लोगों ने 5006 वोट दिया। माहुल में मतदान 66.10 फीसदी हुआ।

मालूम हो कि माहुल में नगर पंचायत का ये पहला चुनाव है। इससे पहले यहां प्रधान की सीट हुआ करती थी। नगर चंयात बनते ही ये सीट ओबीसी के लिए रिजर्व हो गई। इससे पहले यहां लियाकत अली प्रधान थे। उन्होंने अपने यहां काफी काम कराया था। इस बार के चुनाव में रिर्जव होने की वजह से लियाकत अली चुनाव नहीं लड़ पाए। लियाकत अली ने चुनाव में बदरे आलम का समर्थन किया। इसके साथ ही वो बदरे आलम के नॉमिनेशन से लेकर चुनाव प्रचार में मज़बूती के साथ खड़े नज़र आए। यही वजह है कि रमाकांत की पत्नी चुनाव हार गई। बदरे आलम की जीत के बाद उन्हें कई लोगों ने बधाई दी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours