लखनऊ:-

आम आदमी पार्टी की आज प्रदेश स्तरीय बैठक आज गांधी भवन कैसरबाग में चल रही थी। मीटिंग में आम आदमी पार्टी के पूरे उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए थे।
मीटिंग के दौरान *आप के राज्य सभा सांसद संजय सिंह* ने फोन पर बताया की आज दोपहर दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के घर पर पूछताछ करने के लिए पहुची इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बदसलूकी की जिसके बिरोध में आज लखनऊ में मीटिंग के बाद आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता GPO पर प्रदर्शन करने जा रहे थे।
 इस दौरान लखनऊ पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया लाठीचार्ज में सुल्तानपुर के जुनैद अहमद बाबी',वंशराज दुबे,अनिल कोरी जौनपुर के अनुराग मिश्रा,राम निवास देवरिया के बाएं हाथ मे फैक्चर, अरविंद त्रिपाठी इलाहाबाद, नीलम यादव संत कबीर नगर,अभिषेक यादव ,लखनऊ बाल गोविंद लखनऊ,जितेंद्र पहलवान कानपुर सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, घायलों को बलरामपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अस्पताल में मुस्तैद है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours