रिपोर्टर मोकीम खान।

किछौछा अम्बेडकरनगर। । कोविड 19 के प्रकोप से आज हमारा पूरा देश नही बल्कि पूरी दुनिया परेशान है। वही सरकार लोगो को  इस प्रकोप से बचाने के लिए पूरे देश मे लॉक डॉउन लगा दिया है। जिससे लोगो की रोजी रोजगार सब बन्द हो गया है। लॉक डॉउन के लगने से सभी की परेशानी बढ़ गई है। सबसे ज़्यादा परेशानी उन गरीब दिहाड़ी मजदूरों की बढ़ गई है। जो रोज कमाते थे तब खाते थे मग़र इन ग़रीब मजदूरों को देश मे  लॉक डॉउन लगने के दूसरे दिन से ही खाने पीने की मुहैय्या फैजान कुरैसी द्वारा होने लगी। आप को बता दे अब तक 2200 परिवार को राशन बाट चुके है फैजान। हर राशन किट में। दाल, आटा, चावल, तेल, प्याज़, मिर्चा, आलू, आदि सामान रहता है। कुछ परिवार को जिनकी आर्थिक स्थिति ज़्यादा ठीक नही रहती उनको 500 सौ रूपये भी देते है। जिससे वो अपने और ज़रूरत की चीजें ले सकें फैजान ने बताया मेरे इस कार्य मे मेरे पिता ग़ुलाम रब्बानी उर्फ़ गुड्डू कबाड़िया का सबसे बड़ा सहयोग है। आप को ये भी बता दे फैजान कुरैसी दो वर्ष पूर्व में सरकार ग्रुप नाम की एक संस्था भी बनाई है। जिसके अध्य्क्ष फैजान है। इस संस्था का गठन होने के बाद गरीबो की मदद  करना शुरु हो गया सरकार ग्रुप के  उपाध्य्क्ष शारिक मलिक ने कहा जब तक देश मे लॉक डॉउन लगा रहेगा। तब तक हमारी संस्था इसी तरह लोगो की मदद करते रहेगी। उन्होंने ये भी बताय इस कार्य मे हमारे संस्था के सभी सदस्य जिसमे मोहम्मद दानिश, इरशाद मलिक, काशिफ़ खान, सय्यद तसीर अशरफ़ अरविंद मौर्या, मेराज मलिक, भी हमारा पूरा सहयोग कर रहे है। आप को जान कर काफ़ी आश्चर्य होगा इस संस्था में केवल युवा लड़के ही जुड़े है। जिनकी उम्र 22 से 25 साल है। इतने कम उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी को उठाने की सराहना शहर के सभी लोग कर रहे है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours