नेवरी अंबेडकरनगर. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव का 47 वां जन्मदिन आज न्यूरी में केक काटकर और फल  वितरित करके अत्यधिक धूमधाम से मनाया गया
 प्राप्त विवरण के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश अखिलेश यादव का 47 वां जन्मदिन आज न्यूरी में युवा सपा नेता विकास यादव के सौजन्य और नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया और सभी लोगों को केक मीठा फल वितरित किया गया इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के आलापुर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अश्वनी यादव और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम गौतम ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और दीर्घायु होने की कामना की और उनके जन्मदिन के उपलक्ष में सभी लोगों से आवाहन किया कि आप लोग कम से कम 11 वृक्ष अपने अपने घरों में लगाएं इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के सदस्य जिला पंचायत  प्रदुमन यादव  अधिवक्ता सुनील यादव घनश्याम यादव सदस्य क्षेत्र पंचायत वेद प्रकाश और  पिंटू यादव क्षेत्र पंचायत  सदस्य हौसला यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours