रिपोर्टर मोकिम खान 


अम्बेडकरनगर। मिशन नारी सुरक्षा के तहत पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी बसखारी थाने में महिला हेल्प डेक्स  एव महिला सीक्रेट कक्ष का उद्घाटन किया जिसमे क्षेत्राधिकारी अकबरपुर नवीन कुमार सिंह उप जिला अधिकारी टाण्डा अभिषेक पाठक मौजूद रहे पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मिशन नारी सुरक्षा के तहत उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से चलाए जा रहे कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं को सशक्त सुरक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है महिलाओं को दृढ संकल्प के साथ हर संभव मदद पहुंचाए जाएगी हमारे समाज की महिलाएं पीछे ना रहे इसके लिए गोष्टी कर महिलाओं को उनके अधिकारों के बताया जा रहा है  समाज एव पुलिस विभाग की यह जिम्मेदारी है कि नारी की सुरक्षा की जाए सीओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि नारी हमारे समाज में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रखती हैं महिलाएं घर के काम के साथ बच्चों को भी शिक्षा देने का काम करती हैं एस ओ बसखारी श्रीनिवास पांडे ने बताया कि महिलाएं शिक्षित रहेंगी तो समाज आगे बढ़ेगा महिलाएं दो दो घरों को रोशन करती हैं महिला का शिक्षित होना समाज के लिए अति महत्वपूर्ण होता है जब महिलाएं शिक्षित होती हैं तो समाज को आगे बढ़ाने का काम करते हैं एसडीएम  अभिषेक पाठक ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी को आगे आना चाहिए मिशन  नारी सुरक्षा उत्तर प्रदेश सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना चल रही है जिसे महिलाओं को हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा चिकित्सा अधिकारी प्रशांत सिंह ने बताया कि महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास अन्य सरकारों ने भी किया लेकिन उत्तर प्रदेश के योगी सरकार नारी सुरक्षा के रूप में महिलाओं को सुरक्षित करने के लिए अच्छा प्रयास कर रही है इस मौके पर नव दुर्गा महाविद्यालय की छात्राएं समेत अन्य विद्यालय छात्राएं मौजूद रही।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours