रा


अंबेडकर नगर - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव के आह्वान पर भाजपा हटाओ देश बचाओ जनवादी क्रांति यात्रा पर निकले जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय चौहान जी का पूर्व विधायक टाण्डा स्व अज़ीमुलहक़ पहलवान के पुत्र मुसाब अज़ीम के नेतृत्व में सैकड़ो समर्थकों के साथ मसड़ा में जोरदार स्वागत किया गया।

स्वागत से अभिभूत डॉ संजय चौहान ने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी व जनवादी पार्टी मिलकर उत्तर प्रदेश से अहंकारी भाजपा सरकार को हटा कर आदरणीय अखिलेश यादव जी को पुनः प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है।

उक्त अवसर पर मेढ़ी प्रधान हरिकेश यादव जी,कटयां गंजन प्रधान रामधनी गुप्ता जी, सदस्य जिला पंचायत सूर्या पासवान,महेंद्र यादव, आदित्य तिवारी प्रधान जमउपुर , तफ़्सीर अहमद, सदस्य जिला पंचायत रविन्द्र यादव,जिला उपाध्यक्ष फ़िरोज़ सिद्दीकी,रईस अंसारी, उत्तम चौधरी, गुलरेज,इज़हार प्रधान, सतीरम राजभर, जंग बहादुर चौरसिया,मो वसीम खान, राज खान, संतोष कन्नौजिया,सौरभ उपध्याय,जगदीश यादव प्रधान, बाबूराम प्रधान, बलिकरन राजभर, प्रभात , जलाल, उरूज, अबू बकर सिद्दीक़ी, नदीम अख्तर, मो आसिम, राजमन भारती,मो अनस मेराज खान ,असलम आदि मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours