ब्यूरो रिपोर्ट- फैमी अब्बास 


अंबेडकरनगर। बसखारी ब्लॉक के बेला परसा गांव में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद शोक की लहर दौड़ गई। रविवार शाम बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्र होकर कैंडिल मार्च निकाला और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ग्रामीणों ने मौन धारण कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया तथा तीन दिन के शोक की घोषणा की। कैंडिल मार्च गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा, जहां लोगों ने शांति और एकता का संदेश दिया।

बताया जा रहा है कि हालिया अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के बीच खामेनेई के निधन की खबर सामने आई, जिसके बाद विभिन्न देशों में प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। बेला परसा गांव के लोगों ने उन्हें विश्व शिया समुदाय का प्रमुख धार्मिक एवं राजनीतिक मार्गदर्शक बताते हुए उनके योगदान को याद किया।

शोकसभा में बुजुर्गों और युवाओं ने कहा कि उनका निधन समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और विश्व में अमन-चैन तथा भाईचारे की भावना बनाए रखने की अपील की।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours