ब्यूरो रिपोर्ट- फैमी अब्बास
अम्बेडकरनगर। जनपद के बसखारी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडे के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख चौराहों व संवेदनशील स्थानों पर घेराबंदी कर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की।
चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना वैध कागजात एवं संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस की इस सख्ती से नियमों की अनदेखी करने वालों में हड़कंप मच गया और कई वाहन चालक रास्ता बदलते नजर आए।
थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडे ने बताया कि यह अभियान अपराध नियंत्रण यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस दौरान उप निरीक्षक रिंकू सरोज, हेड कांस्टेबल कुसल पाल सिंह, कांस्टेबल सौरभ यादव, कांस्टेबल बृजेश यादव सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सक्रियता की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours