अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को रद्द किए जाने के विरोध में 9 जनवरी को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल के आवाहन पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बहुजन मुक्ति पार्टी व राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के कार्यकर्ताओं सहित दर्जनों सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर नगर  जिला मुख्यालय को पूर्ण रूप से आवागमन बाधित कर अपनी ताकत का एहसास दिलाया। आवागमन पूर्ण रूप से बाधित होने से जिला मुख्यालय को कई घण्टो तक भयकंर जाम से जूझना पड़ा। आपको बताते चलें कि नगर निकाय चुनाव में ओबीसी का आरक्षण हाई कोर्ट द्वारा रद्द कर दिया गया है ।कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग 

क्स मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल ने मोर्चा खोल रखा है जिसकी कड़ी में पूर्व निर्धारित प्रोग्राम रखा गया था कि 9 जनवरी को उत्तर प्रदेश को पूर्ण रुप से बंद करेंगे इसी कड़ी में अंबेडकरनगर मुख्यालय को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के साथ बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के साथ उतारकर विरोध प्रदर्शन करते हुए अंबेडकरनगर मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन रैली निकालकर ओबीसी आरक्षण की बहाली की मांग की। इस रैली प्रदर्शन में बहुजन मुक्ति पार्टी के टांडा विधानसभा प्रभारी व राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के जिला अध्यक्ष जावेद अहमद ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उतर कर अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए कहा कि जब तक ओबीसी आरक्षण बहाल नहीं किया जाएगा तब तक बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध दर्ज करवाएंगे। अगर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो हम इस विरोध प्रदर्शन की अगली कड़ी में इससे भी बड़ी विरोध रैली प्रदर्शन करते हुए पूरे भारत को बंद करेंगे। इस रैली में बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष लालजी गौतम विधानसभा प्रभारी टांडा जावेद अहमद ,विकास सक्सेना, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के प्रदेश सचिव सिद्दीक अहमद किछौछवी, राजेश मौर्या, सोनू कुमार, अब्दुल्ला सलमानी, योगीराज राष्ट्रीय महिला मूलनिवासी संघ की उर्मिला वर्मा ,राष्ट्रीय संयोजक अनुपमा रंजन ,जितेंद्र राजभर ओमवीर वर्मा, राष्ट्रीय किसानन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राम सुरेश वर्मा ,रामराज भारती, मानतिलक नागवंशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल है

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours