Sultanpur. विभिन्न धर्मों के 164 वर-वधु विवाह के बंधन सूत्र में बंधे। शनिवार को जिला पंचायत भवन मैदान में जिला अधिकारी एवं प्रशासन और सुल्तानपुर भाजपा विधायक ने नवदम्पत्तियों को आर्शीदवाद देते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि जीवन में सबसे बड़ा दान कन्या दान ही माना जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर सबका साथ सबका करने का एक ऐतिहासिक काम किया है। कि किस प्रकार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का विकास किया जाए उसी सपने को साकार करने में उत्तर प्रदेश सरकार कार्यरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे इतिहासिक कार्यक्रम करने से आपस में भाईचारा बढ़ता है। सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीब परिवारों का सहयोग कर रही है। ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए।

*योजना को सफल बनाने में क्षेत्रीय विधायक भी रहे मौजूद*

सुल्तानपुर भाजपा विधायक सूर्यभान सिंह ने कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकार मिल कर कार्य कर रही है। गांव को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का हमारा प्रयास है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री चिंतन कर रहे हैं कि देश के अंतिम छोर तक विकास कैसे किया जाए, उसी क्रम में सरकार काम कर रही है बिना किसी पक्ष पात के गरीबों का कार्य हो रहा है। कि इस ऐतिहासिक सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर जनपद ने एक नया इतिहास रचा है। जैसा सरकार का सपना है विकास गरीब लोगों तक पहुंचे ऐसे कार्यक्रमों से विकास की एक नई धारा देखने को मिली। *ए. आर. टी. ओ. प्रशासन माला बाजपेई* वह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में जिन वर-वधुओं की शादी हो रही है, वह बड़े भाग्यशाली हैं। अपनी शादी में नेता, मंत्री और अधिकारियों को बुलाने के लिए लोग बार-बार निमंत्रण देते हैं और नहीं पहुंच पाते हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सभी लोग मौजूद होकर वर वधुओं को आशीर्वाद दे रहे हैं। यह एक अद्भुत नज़ारा है। अब माता-पिता पर लड़कियां बोझ साबित नहीं होंगी। जिलाधिकारी संगीता सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहेंगे जिससे समाज में आपसी मतभेद दूर होगा। सभी लोगों ने नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया और सभी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सहयोग करने वाले सामाजिक संगठनों का भी आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में निःशुल्क स्वच्छ शौचालय, उज्जवला गैस कनेक्शन एवं सौभाग्य योजना से विद्युत कनेक्शन का प्रमाण पत्र नव दंपत्तियों को वितरित किया गया। नव दंपत्तियों को लाने व पहुंचवाने की व्यवस्था डीएम की ओर से की गई थी। प्रत्येक जोड़े को 20,000 रुपए वधू के बैक खाते में और 10,000 रुपए का सामान (बिछिया, पायल, बर्तन और शादी के कपड़े आदि वस्तुएं दी गई। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में इस्लाम धर्म के 6 एवं हिन्दू धर्म के 158 कुल 164 जोड़ों ने शादी रचाई। *जिसमे जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह पत्नी शिव कुमार सिंह प्रत्येक जोड़े को एक एक स्टैंड फैन उपहार दिए गए।*


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours