अम्बेडकरनगर।  वेस्ट्रीज हिल्टन स्कूल मकोइया का सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं सफलता पूर्वक उत्तीर्ण हुए। मेधावी छात्रों को विद्यालय प्रशासन द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय के कक्षा 12 की छात्रा सौम्या चौधरी ने 94.01 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतिभा ने 90.6 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा तथा पायल चौधरी ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अंशी पटेल ने 87.4 प्रतिशत, आयुषी ने 86.01 प्रतिशत, आकांक्षा मौर्य ने 86 प्रतिशत, उत्कर्ष त्रिपाठी ने 85 प्रतिशत, उमंग उपाध्याय ने 84.02 प्रतिशत, सृष्टि सिंह ने 83.4 प्रतिशत तथा मोहम्मद इस्माइल, अनम एवं काजल ने 81.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहसिन खान ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उप प्रधानाचार्य अतुल कुमार त्रिपाठी ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर रघुवंश त्रिपाठी, पंकज कुमार, जिलानी, मोहम्मद अशरफ, रमन कुमार, कामिनी पासवान सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment:

0 comments so far,add yours