राज कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर

सुल्तानपुर: गोमती मित्र मंडल अब एक विशाल परिवार का रूप लेता जा रहा है आदि गंगा माँ  गोमती के पावन तट पर एक भव्य कार्यक्रम में जनपद के गणमान्य व्यक्तियों और सम्मानित पत्रकार बंधुओं की मौजूदगी में प्रदेश और जनपद सुलतानपुर की प्रख्यात समाज सेविका, हर पल हर क्षण आम आदमी की पीड़ा क एहसास करने वाली महामंडलेश्वर सोनम किन्नर जी ने भी गोमती मित्र मंडल की सदस्यता प्राप्त की,गोमती मित्र मंडल के प्रदेश "अध्यक्ष" रूद्र प्रताप सिंह (मदन) की उपस्थिति में गोमती मित्र मंडल की महिला मंडल की प्रदेश "अध्यक्ष" पूजा कसौधन,भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री "बबिता  तिवारी" भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री "उपमा शर्मा" के द्वारा सोनम जी को गोमती मित्र मंडल की सदस्यता का नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया।

निश्चित ही यह परिवार के लिए और आदि गंगा माँ  गोमती स्वच्छता मिशन की मजबूती के लिए सोनम जी द्वारा उठाया गया एक बहुत ही बड़ा कदम है,गोमती मित्र मंडल सोनम जी का परिवार में स्वागत किया और उम्मीद करता है आपकी मौजूदगी पूरे परिवार को बल प्रदान करेगी।

यह जानकारी गोमती मित्र मंडल के मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने दी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours