Riport rajkumar sharma

सुल्तानपुर: बल्दीराय उप जिलाधिकारी प्रिया सिंह व नायब तहसीलदार अमरनाथ पाल बल्दीराय द्वारा नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु लॉकडाउन के दौरान जनपद से सटे फैज़ाबाद जनपद बार्डर एरिया में भ्रमणशील रहकर लाकडाउन का जायजा लिया गया। सुल्तानपुर की सीमाओं से लगे वार्डर सराय भरती व चक तदरसा फैज़ाबाद वार्डर पर चेकिग की गयी  बॉर्डर पर डियुटी में लगे कर्मचारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । कहा कि विशेष रूप से ग़ैर जनपद का कोई भी संक्रमित व्यक्ति जनपद में ना आने पाए लोगो से लाउडहेलर के माध्यम से लाकडाउन के संम्बंध में लोगो को जागरुक किया जा रहा है । अनावश्यक घऱ से बाहर न निकलने व सोशल डिस्टेन्सिग , लाकडाउऩ का पालन करे।उपजिलाकारी प्रिया सिंह व नायब ने आस्थाई शेल्टर होम में रुके लोगो का हालचाल लिया गया व उनके खानपान की व्यवस्था को देखा तथा सम्बंधित कोआवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उप जिलाधिकारी प्रिया सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  बल्दीराय के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में  सभी को शोसल डिस्टेंस का पालन करने के लिए जागरूक किया एवं डियुटी में लगे स्वास्थ्य कर्मचारियों को ब्रीफ करते सेफ्टी किट के साथ डियुटी करने हेतु ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। हालांकि बल्दीराय स्वास्थ्य केन्द्र में सुचारू रूप से व्यवस्था चाकचौबंद दिखी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours