अम्बेडकरनगर। रूहानी इलाज के लिए विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत सैय्यद मखदूम अशरफ की दरगाह किछौछा में चल रहे 640वे उर्स के दौरान 27 मुहर्रम को सज्जादा नशीन सैय्यद शाह मोहिउद्दीन अशरफ ने प्राचीन ख़िरका मुबारक पहनकर एव प्राचीन छड़ी लेकर आस्ताने आलिया पर पहुँच कर रस्मे गागर उर्स की रासुमात की अदा की। सज़्ज़ादा नशीन सैय्यद शाह मोहिउद्दीन अशरफ बसखारी अपने आवास से पालकी में बैठकर दरगाह किछौछा पहुंचे जहाँ उनका स्वागत आलम शाह के अगुवाई ने फ़ोकराओ ने किया लहद खाने में पहुँचकर मखदूम अशरफ का प्राचीन ख़िरक़ा ,छड़ी मुबारक लेकर आस्ताने पर पहुँचकर मुल्क में अमन चैन के लिए विशेष दुआए मांगी प्राचीन खिरका मुबारक को देखने के लिए देश विदेश के कोने-कोने से आये जायरीनों ने अपने नाम आंखों से देखर खिरका मुबारक की जियारत किया। फ़ोकराओ के हैरत अंगेज कारनामे को देखने के लोगो का हुजूम उमड़ा दरगाह किछौछा में जायरीनों आने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। सीओ सिटी नितेश कुमार तिवारी की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था में लगे थानाध्यक्ष बसखारी भूपेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी कमलेश यादव ,अजीत यादव, सौरभ यादव, कुंवर पाल, मौजूद रहे इस दौरान मौलाना सैय्यद अज़ीज़ अशरफ,एडवोकेट सैय्यद फैजान अशरफ चांद मियां , सैय्यद खलीक अशरफ ,सैय्यद मोहम्मद अशरफ उर्फ मुन्ना मिया, सैय्यद रेहान अशरफ,सैय्यद शेखु अशरफ,सैय्यद बदिउद्दीन अशरफ,सैय्यद फहद अशरफ , सैय्यद यहिया अशरफ , सैय्यद मिनहाज अशरफ ,सैय्यद यहिया अशरफ किछौछा मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours