अम्बेडकरनगर। भाजपा समर्थक अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यालय डोडो बसखारी में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुमेल अहमद के नेतृत्व में पदाधिकारियों की बैठक की गई जिसमें भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव के निर्देश पर अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलाक अहमद के अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष कुमैल अहमद ने शहजादपुर निवास  मोहम्मद नदीम पुत्र मोहम्मद नसीम को भाजपा समर्थक अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया तथा मोहम्मद अमन को मण्डल अध्यक्ष अयोध्या नियुक्त किया तथा बैठक में मोर्चा से जुड़े हुए पदाधिकारियों को संगठन का विस्तार करने का दिशा निर्देश दिया गया जिसमें आने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशियों का सहयोग और समर्थन करने के लिए आवाहन किया गया है सबका साथ सबका विकास के साथ भारतीय जनता पार्टी जनता के लिए काम कर रही है भाजपा समर्थक अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुमेल अहमद ने बताया कि आगामी नगर निकाय चुनाव में समर्थक मंच भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों का समर्थक कर उन्हें अधिक से अधिक मतों से जिताने का काम करेगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इरफान आजमी  व वकील अहमद प्रदेश महामंत्री हारिस अशरफी व एखलाख अहमद प्रदेश सचिव आदिल सेख मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours