ब्यूरो रिपोर्ट- फ़ैमी अब्बास 


अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्याम देव के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष बसखारी सुनील कुमार पांडे के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रेम बहादुर यादव, महिला उप निरीक्षक विमलेश राज,महिला कांस्टेबल अर्चना सिंह , सौरभ यादव थाना बसखारी क्षेत्र स्थित श्रीराम मॉडर्न एकेडमी स्कूल सैदपुर रुद्रपुर भगाही में मिशन शक्ति अभियान का सफल आयोजन किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को आपात स्थिति में 112, महिला हेल्पलाइन 1090, बाल सहायता 1098 सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की उपयोगिता बताई गई।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को निडर रहने, किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस व अभिभावकों को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिला सशक्तिकरण व सुरक्षित भविष्य को लेकर सकारात्मक संवाद किया गया।

विद्यालय प्रशासन ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान बच्चों में सुरक्षा व आत्मविश्वास बढ़ाने में बेहद सहायक होते हैं। मिशन शक्ति के माध्यम से पुलिस द्वारा समाज में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार किए जा रहे प्रयासों की स्थानीय लोगों ने भी प्रशंसा की।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours