ब्यूरो रिपोर्ट- फैमी अब्बास
अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तथा थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडे के नेतृत्व में बसखारी थाना पुलिस द्वारा इंफेंट इंडिया स्कूल में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को महिला सुरक्षा, महिलाओं के अधिकारों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने छात्राओं को छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा किसी भी प्रकार की असुरक्षित स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के उपाय समझाए। इस अवसर पर 112, 1090 (वीमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 181 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उनके उपयोग की प्रक्रिया भी बताई गई।
अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा करना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। स्कूल प्रशासन ने भी बसखारी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
कार्यक्रम के समापन पर थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडे ने छात्राओं से निर्भीक होकर आगे बढ़ने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक प्रेम बहादुर यादव, महिला उपनिरीक्षक विमलेश राज, कांस्टेबल अर्चना सिंह, कांस्टेबल सौरभ यादव, अमित चौरसिया, बालकृष्ण तिवारी व बृजेश यादव उपस्थित



Post A Comment:
0 comments so far,add yours