ब्यूरो रिपोर्ट-फैमी अब्बास
अम्बेडकरनगर। नगर पंचायत किछौछा दरगाह के नीर शरीफ स्थित चूड़ी गली में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से लगभग 12 से 13 दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते लपटों ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों और दमकल टीम की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था।
घटना की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मुसाब अज़ीम मौके पर पहुंचे और प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद लेखपाल व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि नुकसान का तत्काल सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
मुसाब अज़ीम ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और प्रशासन को चाहिए कि प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह स्वयं इस मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा जांच की कार्रवाई जारी है। इलाके में घटना को लेकर शोक और चिंता का माहौल बना हुआ मौजूद रहे हाकिम,इशहाक शाह,मुमताज़,अशरफ़ अली,हसीब,आदि मौजूद रहे



Post A Comment:
0 comments so far,add yours