ब्यूरो रिपोर्ट- फैमी अब्बास
अम्बेडकर नगर। सेवा को सर्वोपरि मानते हुए टांडा रोड, नहर पर स्थित बसखारी क्षेत्र में 18 फरवरी 2026, बुधवार को “नगमा एंड साफिया नर्सिंग होम” की ओर से एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रॉबिन खाती (MBBS, DNB/MD Med.), स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं निदेशक डॉ. सफिया खातून (Director/Gynecologist) तथा डॉ. रूबी देवी (BHMS) ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। डॉक्टरों की टीम ने धैर्यपूर्वक मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श और आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराईं।
शिविर में निःशुल्क डॉक्टर परामर्श, ब्लड शुगर जांच, खून की जांच तथा निःशुल्क दवा वितरण की व्यवस्था की गई थी। विशेष रूप से डायबिटीज (शुगर), हाई ब्लड प्रेशर, वायरल बुखार, महिलाओं से संबंधित रोग, बच्चों की सामान्य बीमारियां एवं बुजुर्गों की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया गया।
ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की। जरूरतमंद परिवारों को बिना किसी शुल्क के उपचार मिलने से उनके चेहरों पर संतोष और राहत साफ दिखाई दी।
यह स्वास्थ्य शिविर मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। आयोजकों और चिकित्सकों का यह प्रयास वास्तव में सराहनीय है, जिसने समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश दिया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours