अंबेडकर नगर- भिदुण दरगाह रसूलपुर किछौछा के ऐतिहासिक मैदान में 7 फरवरी से न्यू ताज कप जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में जिले की 16 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट अध्यक्ष सैय्यद जहांगीर अशरफ (गुड्डू मियां) ने बताया कि विजेता टीम को ₹1,21,000, उपविजेता को ₹60,000 और मैन ऑफ द सीरीज़ को ₹20,000 नकद पुरस्कार दिया जाएगा। लगभग पांच दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। आयोजकों ने खेल प्रेमियों से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours