ब्यूरो रिपोर्ट-फैमी अब्बास 


अम्बेडकरनगर। नृपति नारायन सिंह स्मारक इंटर कॉलेज अमिया बाबनपुर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के आगमन पर विद्यालय परिवार द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान डीएम ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए शिक्षा के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी और उन्हें मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिसके जरिए छात्र अपने सपनों को पूरा कर अधिकारी बन सकते हैं और समाज व देश की सेवा कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अनुशासन, सकारात्मक सोच और नियमित अध्ययन से सफलता हासिल की जा सकती है। छात्रों ने भी उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और डीएम से अपने सवाल पूछे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार सिंह, प्राचार्य संदीप सिंह रघुवंशी, मैनेजर प्रदीप सिंह रघुवंशी सहित शिक्षकगण व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours