बसखारी। वेस्ट्रीज हिल्टन स्कूल बसखारी में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक बख्शीश खान ,प्रधानाचार्य समन खान एवं विद्यालय निदेशक इमरान खान की उपस्थिति में हुआ।

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न विषयों पर आधारित अनेक आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए, जिनमें रोबोटिक्स विज्ञान से जुड़े मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। छात्रों ने रोबोट के कार्य-प्रणाली, स्वचालन, सेंसर तकनीक और दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग को सरल भाषा में समझाया।प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रधानाचार्य समन खान ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करते हैं और नवाचार के लिए प्रेरित करते हैं। वहीं विद्यालय निदेशक इमरान खान ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए विद्यालय निरंतर इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा।कार्यक्रम में अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भी छात्रों के मॉडल देखे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों में सीखने की जिज्ञासा और आत्मविश्वास का विकास देखने को मिला

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment:

0 comments so far,add yours