ब्यूरो रिपोर्ट- फैमी अब्बास
बसखारी। उत्तर प्रदेश शासन के परिवार कल्याण विभाग द्वारा एचपीवी (HPV) वैक्सीन के राज्यव्यापी शुभारंभ के संबंध में जारी निर्देशों के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बसखारी के मीटिंग हाल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूकता, प्रचार-प्रसार एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने बड़े गौर से शासनादेश को सुना और उसकी कार्ययोजना को समझा।
बैठक में बसखारी सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अभय, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक कमलेश यादव सहित समस्त आशा संगनी आशा कार्यकर्त्रियां मौजूद रहीं। सभी को निर्देशित किया गया कि 28 फरवरी 2026 को प्रस्तावित एचपीवी वैक्सीन लॉन्च कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा जनमानस को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाए।
इस दौरान अधिकारियों ने आशा, एएनएम एवं अन्य फ्रंटलाइन वर्करों को गांव-गांव जाकर लोगों को वैक्सीन के महत्व के बारे में बताने तथा यूट्यूब लिंक के माध्यम से लाइव कार्यक्रम को देखने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि सभी स्वास्थ्य इकाइयों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा जाए।
सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और सभी स्वास्थ्य कर्मियों की जिम्मेदारी है कि वे इसे सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours