ब्यूरो रिपोर्ट-फैमी अब्बास



अम्बेडकरनगर। अभिजीत आर. शंकर, पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना को0 अकबरपुर में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

एसपी ने संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

थाना समाधान दिवस के माध्यम से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे उच्च अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलता है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होती है। इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री निवास पांडेय, कांस्टेबल रविकांत द्विवेदी अशतोष तिवारी अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours