ब्यूरो रिपोर्ट-फैमी अब्बास 


अम्बेडकरनगर। ग्राम प्रधान/स्थानीय प्राधिकरण-निकाय के सदस्यों एवं प्रधानाध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन शनिवार, 28 फरवरी 2026 को बसखारी स्थित द्वाकर हाल में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों तथा अधिकारियों की सहभागिता रही।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कुंवर नरेन्द्र मोहन सिंह उर्फ संजय सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी बसखारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन संबंधित अधिकारियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायतों, स्थानीय निकायों एवं विद्यालयों के बीच समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल देना रहा। वक्ताओं ने शिक्षा की गुणवत्ता, स्वच्छता, पोषण, पंचायत स्तरीय विकास कार्यों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल संचालन पर विस्तृत चर्चा की।

अधिकारियों ने उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों को शासन की प्राथमिकताओं से अवगत कराते हुए पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी योजनाओं के संबंध में सुझाव एवं समस्याएं भी सुनी गईं।

कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।


Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment:

0 comments so far,add yours