लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित विधानसभा के बाहर आज समाजवादी पार्टी के विधायकों ने महिला आरक्षण बिल को लागू न किए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में टांडा से लोकप्रिय विधायक माननीय राममूर्ति वर्मा भी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महिलाओं के मुद्दों पर केवल राजनीति करती है, जबकि जमीनी स्तर पर महिलाओं को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। प्रदर्शन के दौरान सपा विधायकों ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को जल्द लागू किया जाना चाहिए, जिससे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। एक तरफ सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने इसे महिलाओं के साथ अन्याय बताया और सरकार से तत्काल इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन के चलते विधानसभा परिसर के बाहर कुछ समय के लिए माहौल गरम रहा, हालांकि प्रशासन की सतर्कता के चलते स्थिति नियंत्रण में रही। सपा विधायकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महिला आरक्षण लागू नहीं किया गया, तो पार्टी प्रदेशभर में आंदोलन तेज करेगी।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment:

0 comments so far,add yours