अम्बेडकरनगर, संवाददाता। विकासखंड टांडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुलेमपुर में हाईवे ओवरब्रिज के पास शनिवार को पॉलिथीन मुक्त ग्राम पंचायत अभियान का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) साधू शरण ने किया। अभियान के तहत दौलतपुर महमूदपुर, सुलेमपुर, अवसानपुर, फत्तेपुर समेत दर्जनों ग्राम पंचायतों  बीसी अशोक कुमार नेतृत में सफाई कर्मियों की टीम ने विशेष अभियान चलाकर प्रतिबंधित पॉलिथीन एवं प्लास्टिक कचरा एकत्र किया।

अभियान के दौरान ग्रामीणों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान की जानकारी दी गई और उन्हें प्लास्टिक का प्रयोग बंद कर कपड़े अथवा जूट के थैलों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) साधू शरण ने कहा कि स्वच्छ और पॉलिथीन मुक्त ग्राम पंचायत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब प्रत्येक नागरिक इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता बनाए रखने और प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग पूरी तरह बंद करने की अपील की।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, सफाई कर्मी तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment:

0 comments so far,add yours