अम्बेडकरनगर।


स्वतंत्रता दिवस से पहले बसखारी अम्बेडकरनगर देशभक्ति के रंग में रंगने जा रहा है। 13 अगस्त को बसखारी में आयोजित तिरंगा यात्रा में उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा शामिल होंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग) दानिश आजाद अंसारी तथा भाजपा उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।

जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. दिनेश शर्मा दोपहर करीब 3 बजे बसखारी स्थित मदरसा जामिया बीबी सुल्ता खातून बसखारी कस्बा पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे से 3:30 बजे तक तिरंगा यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा मदरसा जामिया बीबी सुल्ता खातून  बसखारी कस्बा से शुरू होकर नूरी गली होते हुए मुख्य बाजार बसखारी होते हुए बसखारी मुख्य चौराहे होते हुए जलालपुर रोड तक जाएगी।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। यात्रा के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देने की तैयारी है। पुर्व मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली की मौजूदगी से कार्यक्रम को राजनीतिक एवं सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कार्यक्रम के मुताबिक तिरंगा यात्रा में शामिल होने के बाद डॉ. दिनेश शर्मा दोपहर करीब 3:30 बजे कार से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट

पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद के आगमन को देखते हुए स्थानीय स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल और तिरंगा यात्रा के मार्ग पर सुरक्षा, यातायात तथा भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. शर्मा समेत अन्य प्रमुख नेताओं के कार्यक्रम को लेकर बसखारी क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी उत्साह देखा जा रहा है।

13 अगस्त को बसखारी से दरगाह रोड तक निकलने वाली तिरंगा 

यात्रा स्वतंत्रता दिवस से पहले क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने वाला प्रमुख आयोजन बनने की ओर है।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment:

0 comments so far,add yours