अम्बेडकरनगर। विकासखंड टांडा के सभागार हाल में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 25 से 27 जुलाई तक रोस्टरवार आयोजित इस प्रशिक्षण में विकासखंड की सभी 116 ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों एवं ग्राम सचिवों ने भाग लेकर योजना निर्माण, ग्राम सभा की भूमिका, विकास कार्यों की प्राथमिकता तथा प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की।प्रशिक्षण में रविशंकर यादव एवं प्रमोद शर्मा ने जीपीडीपी की प्रक्रिया, अभिलेख प्रबंधन और डिजिटल कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) साधु शरण तथा बीसी अशोक कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षित कर्मियों की सक्रिय भूमिका से ग्राम पंचायतों में विकास योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा और ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का अधिक प्रभावी लाभ मिलेगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours