राजकुमार शर्मा ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर

*अनुपस्थित रहने पर 04 अधिकारियों का आज का वेतन बाधित करने तथा स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए*......

*भूमि विवादों के निस्तारण के लिये 08 संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर भेजी गयी*.....

सुलतानपुर 20 फरवरी, जिलाधिकारी संगीता सिंह ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस वर्तमान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी पूरी गम्भीरता के साथ प्राप्त शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने शिकायतों का निस्तारण लम्बित पाये जाने पर 04 अधिकारियों का एक दिन का वेतन  बाधित करने तथा स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी आज तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतें सुन रही थी।

जिलाधिकारी ने जन शिकायतों को सुनने के बाद 08 भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरणों को आज ही निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजने हेतु उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों से सम्बन्धित संयुक्त टीमें दोनों पक्षों की बात सुनकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें और उस प्रकरण पर विवाद रहित होने से सम्बन्धित दोनों पक्षों से हस्ताक्षर भी करवायें। उन्होंने इस अवसर पर दिव्यांग राकेश कुमार पुत्र मोतीलाल विश्वकर्मा जो दोनो पैरों से विकलांग था, उसके राशन कार्ड से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र को स्वयं कुर्सी छोड़कर नीचे आकर गम्भीरता से लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को आज ही राशन कार्ड बनाने व सहायता दिलाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जमीनी विवाद, अतिक्रमण से सम्बन्धित , राशन कार्ड की अधिक शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को हस्तगत कराते हुऐ शिकायतों का त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान में अनुपस्थित रहने पर  04 अधिकारियों , अधिशाषी अभियन्ता सिचाई व  सहायक निदेशक मत्स्य, परियोजना अधिकारी डूडा एवं बाटमाप अधिकारी को आज का वेतन बाधित तथा स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आज कुल 171 शिकायतें प्राप्त हुई , जिनमें से 08 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आज जो शिकायतें प्राप्त हुई हैं वे उसे प्राप्त कर एक सप्ताह के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।  उन्होंने इस अवसर पर आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त तथा डिफाल्टर श्रेणी की शिकायतों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी राधेश्याम, सी.एम.ओ. डॉ.सी.वी.एन.त्रिपाठी, डी.एफओ. के.सी.वाजपेयी, उपजिलाधिकारी प्रमोद पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी डॉ.डी.आर.विश्वकर्मा, पी.डी.एस.के द्विवेदी, डी.सी.एन.आर.एल.एम. बी.बी.सिंह, डी.सी. मनरेगा विनय कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी श्यामदेव , बी.एस.ए. कौस्तुभ कुमार सिंह, तहसीलदार राजेश सिंह, ई.ओ. नगर पालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी , संरक्षक जिला सूचना केन्द्र सुरेश कुमार व सम्बन्धित उपस्थि रहे
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours