राज कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर

सुल्तानपुर: एक अप्रत्याशित घटना क्रम में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की पूर्व जिला समन्वयक श्री मती पूजा कसौधन ने गोमती मित्र मंडल की सदस्यता ग्रहण की "संरक्षक" डॉo सुधाकर सिंह एवं रतन कसौधन ने उन्हें नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया।

तत्पश्चात सीताकुंड धाम पर प्रदेश "अध्यक्ष" रूद्र प्रताप सिंह (मदन) की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई जिसमें उन्हें प्रदेश "अध्यक्ष" महिला मंडल मनोनीत करने का प्रस्ताव पारित हुआ जिसकी घोषणा गोमती मित्र मंडल के "प्रबंधक"  राजेंद्र कुमार शर्मा द्वारा की गई।

श्रीमती पूजा कसौधन ने गोमती मित्र मंडल के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो सम्मान और इतनी बड़ी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है उस पर वह पूरा खरा उतरने का प्रयास करेंगी। यह जानकारी गोमती मित्र मंडल के मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने दिया हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours