raj kumar sharma buearu chief sultanpur


 सुल्तानपुर: जनपद के राजनैतिक, सामाजिक एवं बुद्धिजीवी वर्ग में गोमती मित्र मंडल की सदस्यता लेने की मची होड़,नमामि गोमती योजना से जुड़ने की लोगों में ललक।इसी क्रम में 9 अक्टूबर दिन मंगलवार को सीता कुंड धाम पर गोमती मित्र मंडल(महिला) की एक आपातकालीन बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेत्री उपमा शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी प्रांत भाजपा सरला द्विवेदी, महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा सविता श्रीवास्तव, महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा, केवला गुप्ता पूर्व जिला "अध्यक्ष" महिला मोर्चा भाजपा, मंजू सागर कसौधन सदस्य महिला मोर्चा भाजपा ने गोमती मित्र मंडल की सदस्यता ग्रहण की और माँ गोमती  स्वच्छता मिशन से जुड़ने का अपना संकल्प दोहराया, गोमती मित्र मंडल की वरिष्ठ पदाधिकारी विमला कसौधन एवं प्रदेश "अध्यक्ष" पूजा कसौधन ने सभी सदस्याओं की उपस्थिति में सभी को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल से रूद्र प्रताप सिंह (मदन) प्रदेश "अध्यक्ष" गोमती मित्र मंडल, डॉक्टर दिनकर प्रताप सिंह, रमेश माहेश्वरी, पप्पू शर्मा, संत कुमार प्रधान, मुन्ना पाठक, सोनू सिंह, अजय वर्मा आदि उपस्थित रहे।


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours