अम्बेडकरनगर
। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे बूथ समित अभिनंदन कार्यक्रम के तहत टांडा विधानसभा के  साबुपुर बूथ संख्या 205 पर भारतीय जनता पार्टी के डॉक्टर शिवपूजन वर्मा, युवा भाजपा नेता ओमकार गुप्ता,  व वीरेंद्र कुमार वर्मा आईटी सेल ने पहुंचकर बूथ अध्यक्ष सहित बूथ के अन्य पदाधिकारियों को माला व भारतीय जनता पार्टी की पट्टिका का पहना कर सम्मानित किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की नीतियों रीतियों का बखान करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास की धारणा पर चलते हुए विकास की राजनीति कर रही है। आज भारतीय जनता पार्टी के लिए गर्व की बात है कि वह प्रदेश व केंद्र कि सत्ता पर काबिज़ है। जिसमें बूथ के छोटे कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है। कार्यकर्ताओं को इस तरह से सम्मान देने के लिए भारतीय जनता पार्टी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कार्यकर्ताओं ने आभार प्रकट करते हुए कहा  कार्यकर्ताओं का सम्मान भारतीय जनता पार्टी में ही सुरक्षित है। पार्टी नेतृत्व व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके से कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का कार्य किया है उसके लिए पुनः 2019 के लोकसभा के चुनाव में कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुनः बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के महेंद्र जयसवाल, सेक्टर अध्यक्ष प्रमोद पांडे, पंकज सिंह बूथ अध्यक्ष अखिलेश उपाध्याय सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता व पार्टी की महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours