संवाददाता मोकीम खान किछौछा


*अम्बेडकरनगर* टांडा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मेराजुद्दीन किछौछवी ने कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई अपनी चरम सीमा पर है। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है। तब से महंगाई और बेरोजगारी की मार झेलनी पड़ रही है। टांडा में स्थित अपने कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मेराजुद्दीन किछौछवी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पैट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। बेरोजगारी अपने चरम पर है। जिससे अब घर चलाना बहुत मुश्किल हो गया है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में स्थिति और बदतर होती चली जाएगी। कांग्रेस अगर सत्ता में आती है। तो वह महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं के तहत नए व प्रभावी स्वयं सहायता समूह का गठन करेगी। जिसमें अधिक से अधिक मध्यमवर्गीय व गरीब महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराए जा सके। जिससे उनके घर की स्थिति में सुधार आ सके। इस बार चुनाव में 

पूरे प्रदेश की मातृशक्ति कांग्रेस के पक्ष में वोट कर कर इस जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी मीडिया के पूछने पर मेराजुद्दीन ने कहा सिर्फ टांडा में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में सभी राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस से लड़ रही है। आपको यह भी बता दे कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष व टांडा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मेराजुद्दीन ने भाजपा के साथ समाजवादी पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए कहा कि दोनों ही दल मिल कर दंगे कराते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सपा के साथ-साथ अब बीएसपी भी भाजपा की कठपुतली बन गई है। वही इस दौरान कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित वर्मा, विजय संकर तिवारी, अख्तर मालिक, इमरान गाँधी, सिकंदर, शाहबाज़, सै सैफ, ज़िशान, गुड्डू,

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours