ब्यूरो रिपोर्ट: फैमी अब्बास
अम्बेडकरनगर। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडे के नेतृत्व में पैदल मार्च का आयोजन किया गया। इस पैदल मार्च के जरिए पुलिस ने अपराधियों को सख्त संदेश दिया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अराजकता और अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पैदल मार्च के दौरान थाना प्रभारी ने बाजार, मुख्य चौराहों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया। उन्होंने आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। पुलिस की सक्रियता और सख्त रुख को देखकर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बना।
स्थानीय लोगों ने पैदल मार्च की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी से असामाजिक तत्वों में डर और आम जनता में विश्वास मजबूत हुआ है। थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडे ने स्पष्ट कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, शांति व्यवस्था और जनसुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पुलिस प्रशासन का यह कदम न सिर्फ अपराधियों के लिए चेतावनी है, बल्कि आमजन के लिए सुरक्षा और भरोसे का मजबूत संदेश भी है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours