ब्यूरो रिपोर्ट-फैमी अब्बास
अम्बेडकरनगर। बसखारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत मसड़ा मोहनपुर के पूर्व प्रधान अताउल्लाह के निधन पर वर्तमान ग्राम प्रधान अयोध्या प्रसाद ने प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ग्राम पंचायत सदस्य त्रिलोकी, शेर बहादुर सिंह, सुनीता वर्मा और प्रधानाचार्य व पंचायत सहायक नंदनी विश्कर्मा गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधान का निधन पंचायत और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसेवा के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।
ग्राम प्रधान ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा ग्राम पंचायत परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
निधन की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भी पूर्व प्रधान के निधन पर शोक व्यक्त किया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours