अंबेडकरनगर। बार काउंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के चुनाव में प्रत्याशी डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव ने गुरुवार को अंबेडकरनगर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय वकीलों, संगठनों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं से मुलाकात कर समर्थन एवं वोट मांगा।


दौरे के दौरान उन्होंने बार संघ से जुड़े विभिन्न मुद्दों, अधिवक्ताओं की समस्याओं तथा न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अपने संकल्प साझा किए। स्थानीय अधिवक्ताओं ने उनसे संगठनात्मक एवं व्यावसायिक सुधारों को लेकर चर्चा की और अपेक्षाएं व्यक्त कीं।


इसके बाद शाम को डॉ.वीरेंद्र सिंह विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ की दरगाह किछौछा में पहुंचे, जहां उन्होंने अमन, चैन और भाईचारे की दुआ की। एडवोकेट दबीर अहमद के आवास पर मौजूद लोगों एवं अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान डॉ. सिंह ने कहा कि चुनाव केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि अधिवक्ताओं की आवाज़ को प्रभावी तरीके से उठाने और कानूनी व्यवस्था को मजबूत बनाने का अवसर है। उन्होंने वकीलों के हितों, प्रशिक्षण, सुरक्षा तथा कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देने का संकल्प जाहिर किया। अधिवक्ताओं के साथ हुई मुलाकात को सकारात्मक और उत्साहपूर्ण बताया जा रहा है। चुनाव को लेकर जनपद के वकीलों में काफी उत्सुकता है और प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रामसागर यादव महेंद्र प्रताप यादव  दबीर अहमद रमेश गौड़  इश्तियाक अहमद विजय मौर्य तनवीर अहमद समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours