ब्यूरो रिपोर्ट-फैमी अब्बास
अम्बेडकरनगर। जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) संजय कुमार शैहवाल गुरुवार को अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बसखारी पहुंचे, जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। उन्होंने ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण कक्ष, प्रसूति कक्ष सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने तथा मरीजों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की हिदायत दी।
सीएमओ संजय कुमार शैहवाल ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक/प्रभारी अजय कुमार मौजूद रहे, जिन्होंने सीएमओ को अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी। निरीक्षण के अंत में सीएमओ ने अभिलेखों की भी समीक्षा की और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रीय जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours