ब्यूरो रिपोर्ट- फैमी अब्बास
अम्बेडकरनगर। बसखारी दक्षिणी क्षेत्र में आज़ाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी ने अपनी राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता तेज कर दी है। इस कड़ी में युवा नेता अमित प्रजापति ने क्षेत्र में मजबूती के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और जमीनी स्तर पर सक्रियता ने उन्हें आम जनता के बीच भरोसेमंद चेहरा बना दिया है।
अमित प्रजापति की पहचान एक ऐसे कार्यकर्ता के रूप में है, जो हमेशा गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के हक़ की लड़ाई के लिए आगे रहता है। वे युवाओं को शिक्षा, संगठन और अधिकारों के प्रति जागरूक करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी और लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने की पहल को क्षेत्रवासियों द्वारा सराहा जा रहा है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि अमित प्रजापति जैसे जमीनी और संघर्षशील कार्यकर्ता संगठन को नई दिशा देने के साथ-साथ बसखारी दक्षिणी की राजनीति में भी नई ऊर्जा भर रहे हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours