ब्यूरो रिपोर्ट-फैमी अब्बास 


अंबेडकरनगर। विकास खंड बसखारी क्षेत्र के कल्याण केंद्र बसखारी में दिनांक 07 अप्रैल 2026 को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बसखारी ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

रैली में क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली बसखारी चौराहे से होते हुए प्रमुख मार्गों से गुजरी जहां बच्चों ने लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हर बच्चा स्कूल जाए का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों का नामांकन विद्यालयों में कराएं और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजें। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। उप निरीक्षक प्रेम बहादुर यादव, उप निरीक्षक रिंकू सरोज, महिला उप निरीक्षक सुशीला, महिला कांस्टेबल शिबू यादव एवं महिला कांस्टेबल चंदा ने कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना रहा।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment:

0 comments so far,add yours