अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के टाण्डा विधायक एवं पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने शनिवार को विश्व प्रसिद्ध सूफी हजरत सैयद मखदूम अशरफ सिमनानी की दरगाह पर पहुंचकर अकीदत के साथ चादर व फूल पेश किए। दरगाह पहुंचने पर सपा नेता फैजान अहमद ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें आस्ताने पर ले जाकर जियारत कराई गई जहां विधायक ने मुल्क की तरक्की खुशहाली अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। साथ ही समाजवादी पार्टी की 2027 में सरकार बनने की भी विशेष दुआ की। इस अवसर पर विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा कि सूफी संतों ने हमेशा समाज को जोड़ने प्रेम इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश दिया है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकता और भाईचारे की राह दिखाती हैं। इस मौके पर संदीप यादव, फैज़ान अहमद फ़ैज़ अहमद, मक्की सुभानी, सईद मुजाविर मोहम्मद आसिफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment:

0 comments so far,add yours