ब्यूरो  चीफ फैमी अब्बास



अंबेडकर नगर। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रत्याशी सैयद महफूजुर रहमान फैजी मंगलवार को बार एसोसिएशन अंबेडकर नगर के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले के अधिवक्ताओं से सीधा संवाद कर अपने पक्ष में समर्थन और मतदान की अपील करेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत फैजी बार एसोसिएशन परिसर में अधिवक्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा बार और अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अधिवक्ताओं का समर्थन मिला तो वे बार काउंसिल में अधिवक्ताओं के हित, सम्मान और अधिकारों की मजबूती के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

फैजी के आगमन को लेकर स्थानीय अधिवक्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं से उनकी मुलाकात को चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours