ब्यूरो रिपोर्ट- फैमी अब्बास 


अम्बेडकरनगर (टाण्डा)।

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भूलेपुर स्थित मदरसा अनवारूल उलूम एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मारक स्थल पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मुसाब अज़ीम ने प्रतिभाग कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर मुसाब अज़ीम ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को आत्मसात करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मज़बूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, समानता और भाईचारे के रास्ते पर चलकर ही देश को प्रगति की ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों में उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रगान और देशभक्ति नारों के साथ समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours